हिमाचल: राज्य में चुनावों के लिए अब 413 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। राज्य में चुनावों के लिए अब 413 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। शनिवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन 92 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए । नाम वापस लेने के बाद चुनाव आयोग ने मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए हैं।