बॉबी पर नोफल के कर्मचारी को घसीटने, गर्दन से पकड़कर जान से मारने की धमकी का आरोप, ये नहीं था मेरा इरादा: बॉबी

शिमला
नोफल वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा बनाई गई सराय गुरु नानक का घर आईजीएमसी कैंसर अस्पताल शिमला में रह रहे सेवक कमलेश कुमार को सरदार सरबजीत सिंह बॉबी ने सराय से बाहर बुलाया तथा अपने किचन में जबरदस्ती अंदर बुला रहा था ।कमलेश कुमार के मना करने के बावजूद सरबजीत सिंह बॉबी ने उसको घसीटने की कोशिश की और गर्दन पकड़ कर जान से मारने की धमकी दी । बिना वजह एक सेवक पर इस तरह मार और पिटाई देख कर गुरु नानक का घर आईजीएमसी कैंसर अस्पताल में रह रहे मरीजों और उनके तीमारदारों ने सरबजीत सिंह बॉबी को उसकी किचन से बाहर बुला कर जवाब मांगने की कोशिश की कि कमलेश कुमार को बिना किसी गलती के कैसे हाथ उठाया गया । पूरी घटनाक्रम के बाद कमलेश कुमार और सराय में रह रहे लोगो ने पुलिस में शिकायत भी कर दी है ।
संस्था के अनुसार इस तरह का व्यवहार तथा बिना वजह के मार पीट करना गलत है । काफी समय से सरबजीत सिंह बॉबी और इसकी टीम नोफल वेल्फेयर एंड चेरिटेबल सोसाइटी के टीम के सदस्य के लिए जान से मारने की धमकी देते आ रहे है
संस्था के सदस्य ने बॉबी की इस हरकत पर कोई जवाब नही दिया संस्था अच्छा कार्य कर रही है और उनके आए दिन तंग करने की हरकत को नजरंदाज करती आ रही थी पर अब इस तरह से करना गलत है ।

उधर मामले पर जब ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अप्रिय घटना तो हुई है लेकिन उनका ये इरादा बिल्कुल नहीं था, इसे गलत लिया गया ।
सरबजीत सिंह बॉबी ने नोफल संस्था की कार्यप्रणाली में गुरुनानक देव जी की बेअदबी किए जाने के आरोप लगाने की बात कही और इस संबंध में गुरुद्वारा सिंह सभा शिमला द्वारा उपायुक्त के समक्ष 25 जुलाई 2022 को दी गई शिकायत अर्जी पर चार महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई भी कारवाई अमल में नहीं लाए जाने पर रोष जाहिर किया ।