नहीं माना दिल, गौरव शर्मा ने फिर थामा भाजपा का दामन

शिमला
राजनीतिक चकचौन्ध में खोए रहने वाले गौरव शर्मा कभी हिलोपा, कभी आप और कभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बार बार अपनी किस्मत आजमाने के बाद आज एक बार फिर भाजपा की शरण में लौट आए हैं ।
भाजपा में वापिस लौटने वाले गौरव शर्मा ने आज भाजपा प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में अपना नामांकन वापिस लेते हुए घर वापसी की।
यहां बता दें कि गौरव शर्मा की वापसी से भाजपा को शिमला सीट पर बड़ी जीत मिलने की संभावनाएं सुदृढ़ हो गई हैं । गौरव शर्मा का संघ और भाजपा से पुराना नाता रहा है, लाख भटकने के बाद यही वो मुख्य कारण रहा कि आज वे फिर एक बार भाजपा में वापिस लोटे हैं । उनके साथ उनके सभी प्रपोजर्स और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है । मनोज भारद्वाज, यश शर्मा, योगेश कुशवाह, भूपेश शर्मा, भूषण, जीतेंद्र विजय, रवि कुमार, विजय सहित सभी ने आज भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की ।