दिल्ली/शिमला
विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की टिकटों पर सोमवार को दिल्ली में मंथन बैठक हुई। भाजपा चुनाव समिति की इस बैठक में तय कर एकमत बनाए जाने की संभावनाएं तलाशी गई कि किस विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी को टिकट दिया जाए ।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं के नामों पर पेंच फंस सकता है। रविवार को भाजपा चुनाव प्रत्याशी चुनने के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेस से आए नेताओं का जमकर विरोध हुआ था। सूत्र बताते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुप्त मतदान में उन्हें टिकट देने का विरोध किया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने मतदान पर्चियों पर अपने पसंद के प्रत्याशी का नाम लिखा तो कुछ ने कमल का फूल लिखा। कुछ पदाधिकारियों ने स्पष्ट लिखा कि किसी दलबदलू को टिकट नहीं दिया जाए। बहरहाल आज दिल्ली में इस बैठक में शामिल हुए नेताओं में
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूदभाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।
भाजपा की टिकटों पर दिल्ली में मंथन, प्रदेश के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट