शिमला: कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है, लेकिन हर्ष महाजन के साथ चलने का एलान कर दिया है। राज सिंह ठाकुर ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है। हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, ऐसे में पार्टी पूरी तरह से हाशिए पर आ गई है
हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राज सिंह ने पार्टी को कहा अलविदा

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन