वीरभद्र सिंह कर चुके थे हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने की मांग : प्रतिभा

शिमला
कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा घोषित होने पर सिरमौर की जनता को बधाई दी है ।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र सरकार से प्रदेश के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की माँग की थी । प्रतिभा सिंह ने इस फैसले को तुरंत लागू करने की मांग की ।हालांकि प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह घोषणा चुनावों के मद्देनजर लिया गया कोई जुमला साबित न हो इसलिए इस फैसले को तुरंत लागू किया जाए ।