टूटीकंडी बाग गांव के लिए HRTC की टैक्सी सेवा शुरू, भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

शिमला
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को टूटीकंडी के बाग गांव से सीटीओ के लिए चलने वाली HRTC की टैक्सी सेवा का शुभारम्भ हरी झंड़ी दिखाकर किया ।
यह टैक्सी नियमित तौर पर बाग गांव से रोजाना प्रातः साढ़े आठ बजे एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज होकर सीटीओ चौक तक चलती रहेगी।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय वासियों की इस मांग के पूरा होने के बाद अब बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों व मरीजों और दोव्यांग लोगों को आवाजाही में आसानी होगी । भारद्वाज ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 18 इनोवा टैक्सियां खरीदकर HRTC को सौंपी गई हैं ।