मंडी
भाजपा के पूर्व नेता रहे व हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी बनाने का दावा करने वाले डॉ. राजन सुशांत एक बार फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की मौजूदगी में सुशांत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
डॉ. राजन सुशांत की गिनती हिमाचल प्रदेश के फायर ब्रांड नेताओं में होती है, लेकिन बीते 10 सालों में वे तीन पार्टियां बदल चुके हैं। हाल ही में सुजान सिंह पठानिया की मृत्यु के बाद फतेहपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भी डॉ. राजन सुशांत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर 12 हजार 927 वोट हासिल किए थे ।
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए डॉ. राजन सुशांत

More Stories
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल
दो वर्ष में हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे, राजनीति में सच्चे जन-सेवक किसी से नहीं घबरातेः मुख्यमंत्री
सीएम ने 3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये, आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता