August 13, 2026

कार में बैठने वाले सभी सवारों के लिए सीट बेल्ट लगाना होगा जरूरी

शिमला/दिल्ली
बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार वाहन चालकों व वाहन सवारों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम कदम उठाने जा रही है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अब कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा ।
गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार व्हीकल कम्पनियों के लिए अक्तूबर माह से आठ सीट वाले वाहनों में कम से कम 6 एयरबैग आवश्यक करने पर विचार कर रही है । सूत्र बताते हैं कि वाहन निर्माताओं के लिए पिछली सीट की “सीट बेल्ट अलार्म प्रणाली” की योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है । गडकरी ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम के 138(3)नियम के तहत पीछे वाली सीट पर सीट बेल्ट न लगाए जाने की सूरत में तब 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है ।
गडकरी ने कहा कि पालघर में कार दुर्घटना में टाटा एंड संस् के पूर्व चेयरमैन के निधन के बाद य निर्णय लिया गया है कि पीछे वाली सीटों के लिए भी वाहनों में सीट बेल्ट अलार्म प्रणाली होनी चाहिए ।