शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा को हमारा प्रदेश इस वक्त भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है । प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है । इस दौरान कई जगह पर जान – माल का खासा नुकसान हुआ है । कई हमारे भाइयों और बहनों को आपदा में अपनी जान गवानी पड़ी है । आपदा में कई लोगों ने अपनों को भी खोया और अपने आशियाने को भी , मंडी और चंबा समेत कई जिलों में बारिश ने हाहाकार मचाया है । पीड़ादायक सूचना प्राप्त हुई है की मंडी के सराज , गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाएं हुई है , जहां कुछ लोगों के हताहत एवं घायल होने की भी खबर है । प्रदेश के कई जिलों में सड़कें भी बाधित हुई है । संकट के इस दौर में भाजपा परिवार एवं राज्य सरकार संकल्पबद्ध एवं तत्पर है , जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए | आपदा प्रभावित इलाकों में सरकार के निर्देशन में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं । आपदा में घायल हुए लोगों को उचित इलाज दिया जा रहा है । जिला प्रशासन की टीम आपदा से हुए नुकसान का आँकलन कर रही है । हर संभव मदद पीड़ित परिवारों को दी जा रही है ।
भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा हिमाचल, बारिश के कहर से आपदा प्रभावित इलाकों में सरकार के निर्देशन में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी : कश्यप

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन