शिमला
विधानसभा चुनाव की आहट के साथ हिमाचल में राजनीतिक सरगर्मियों ने तेजी पकड़ ली है । भाजपा के दिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को हिमाचल के सिरमौर जिले के कार्यकर्ताओं में चुनावी रण की तैयारियों की हुंकार भरेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर का दौरा करेंगे। नड्डा पाांवटा और नाहन में रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनता अपने चहेते नेेेता के सिरमौर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करने के लिए उत्साही हैं।
कश्यप ने कहा कि नड्डा की यह यात्रा जिले के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी क्योंकि यह उनका इस जिले का पहला दौरा है। भाजपा की स्थानीय इकाइयों कुमारहट्टी, सोलन और शोघी द्वारा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल का गौरव हैं और जब भी वह हिमाचल का दौरा करते है तो यह हमारे कार्यकर्ताओं को नया जोश देता है, यह एक ऐतिहासिक दौरा होगा।

More Stories
नाहन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन
कांग्रेस को न तो आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की चिंता और न ही आवास की : बिंदल
केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च – बिंदल