अर्की सायर मेला राज्य स्तरीय मेला घोषित

शिमला
चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले को अंतराष्ट्रीय मेला घोषित किए जाने के बाद अब जिला सोलन की अर्की तहसील के प्रसिद्ध सायर मेले को राज्यस्तरीय मेला घोषित कर दिया है । मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने इस संबंध में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है ।