संसद में सोनिया गांधी के घेराव पर भड़की यूथ कांग्रेस, रोष प्रदर्शन कर स्मृति ईरानी का पुतला जलाया

शिमला
कॉन्ग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद वीरवार को संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई झड़प के बाद आज शिमला में यूथ कांग्रेस ने संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के किए गए घेराव के विरुद्ध रोष स्वरूप कॉन्ग्रेस कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया व स्मृति ईरानी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान यूथ कांग्रेस शिमला के मीडिया इंचार्ज राहुल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जुबान भी फिसल जाती है । लेकिन किसी पार्टी अध्यक्ष से स्मृति ईरानी का संसद में किया गया व्यवहार क्या सही है? उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी महिलाओं को लेकर यूं तो बड़ी बड़ी बातें करती हैं लेकिन देश की जनता अब सब जान गई है, स्मृति ईरानी को होश में रहकर बात करनी चाहिए ।