शिमला
ढांडा-हीरानगर मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला आ रही नगरोटा-बगवां बस H-P-94-0379 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बस में सवार 23 यात्री घायल हो गए जबकि एक यात्री की मौत हो गई। घायलों में बस में फंसे 2 सवारों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य को अंजाम देते हुए अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए आइजीएमसी पहुंचाया गया है ।
उधर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आइजीएमसी पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल जाना । घायल बस चालक पवन द्वारा दुर्घटना का कारण एक ट्रक द्वारा बस को टक्कर मारा जाना बताया जा रहा है ।
उधर सरकार की ओर से अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के इलाज और देखभाल के आदेश दिए गए हैं ।
ढांडा हीरानगर मार्ग पर गिरी एचआरटीसी बस, एक की मौत 23 घायल,शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आइजीएमसी में उपचाराधीन दुर्घटना के घायलों का जाना हाल

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट