द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15 वीं राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू की 6 लाख 76 हजार 803 रही वोट वैल्यू जबकि यशवंत सिन्हा को पड़े वोट की वैल्यू 3,80,177 रही, मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

शिमला
द्रौपदी मुर्मू को 6 लाख 76 हजार 803 वोट पड़े जो कुल मतों का 64.03 % है, जबकि कांग्रेस के यशवंत सिन्हा को पड़े वोट की वैल्यू 3,80,177 रही जो कुल मतों का 35.97%  है । मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ। खास ये रहा कि इस चुनाव में राजग उम्मीदवार मुर्मू के समर्थन में विपक्ष के 17 सांसद और 126 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की । चुनाव में 53 वोट अमान्य रहे । मुर्मू को 540 सांसदों जबकि यशवंत को 208 सांसदों के वोट मिले । मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी ।