राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम शिमला चुनावों के लिए 6 जुलाई को 36 वार्डों की वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी करने के दिए निर्देश

शिमला
नगर निगम शिमला के चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई हैं । एम सी चुनावों को लेकर 36 वार्डों के लिए वोटर लिस्ट जारी करने के संबंध में राज्य चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है। अधिसूचना के तहत 6 जुलाई को 36 वार्डों की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी करने के आदेश दिए गए है। जिला प्रशासन की इस वोटर लिस्ट के आधार पर शहर में 16 जुलाई तक अपनी आपत्तियां और सुझाव संबंधित अधिकारियों के पास दायर किए जा सकेंगे। 16 जुलाई से अगले 10 दिन में सभी संबंधित अधिकारी इन आपत्तियों और सुझाव को सुनने के बाद इसके बाद इस पर अपना फैसला देंगे