धर्मशाला
धर्मशाला में मुख्य सचिवों के आयोजित किए जा रहे पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में “आजादी का अमृत महोत्सव 2047 के रोडमैप” पर विशेष सत्र की अध्यक्षता के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचे । जहां सिंथेटिक ट्रैक मैदान पर अपने हेलीकॉप्टर से उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनका स्वागत किया । इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कचहरी से केसीसीबी तक प्रधानमंत्री के रोड़ शो को लेकर उपस्थित जनसमूह में खासा उत्साह देखा गया तो वहीं प्रधानमंत्री ने भी रोड़ शो में जनता की ओर से फूल बरसाकर किए जा रहे उनके अभिवादन को स्वीकार किया । इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे ।
धर्मशाला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रोड़ शो में जनता का अभिवादन किया स्वीकार

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन