September 26, 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा, प्राकृतिक सुंदरता निहार प्रसन्नता की व्यक्त

रोहतांग
इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात और घाटी की खूबसूरत वादियों को निहारते हुए प्राकृतिक सुंदरता में गहरी रुचि दिखाते हुए प्रसन्नता जाहिर की।