राजधानी शिमला में 5 जून से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव (समरफेस्टिवल) कुलदीप शर्मा, हंसराज रघुवंशी और पंजाबी फेम गुरु रंधावा होंगे मुख्य आकर्षण

शिमला
राजधानी शिमला में 5 जून से अंतराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पांच जून से आरंभ होने वाले इस अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ करेंगे जबकि 8 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला के रिज मैदान पर आयोजित होने वाले इस अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का समापन करेंगे।
इस बार ग्रीष्मोत्सव में कौन बनेगा करोड़पति में धमाल मचाने वाले अरुणोदय शर्मा और हार्मनी ऑफ पाइन्स हुनरबाज फेम पुलिस ऑर्केस्ट्रा 5 जून को ग्रीष्मोत्सव के मुख्य आकर्षण रहेंगे जबकि 6 जून को मशहूर नाटी किंग कुलदीप शर्मा और 7 जून को प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी के अतिरिक्त अंतिम दिन 8 जून को प्रसिद्ध पंजाबी सितारा गुरु रंधावा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके अतिरिक्त अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में अन्य बहुत सी गतिविधियां भी आयोजित होंगी ।