August 13, 2026

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने अनुराग की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

दिल्ली/शिमला
आम आदमी पार्टी को सोमवार को एक और झटका लगा जब दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल,
प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।