शिमला नागरिक सभा कैथू वार्ड कमेटी हुई गठित, अनिल ठाकुर संयोजक व पूर्ण शर्मा बने सह संयोजक

शिमला

शुक्रवार को शिमला नागरिक सभा कैथू वार्ड कमेटी का निर्माण किया गया जिसमे अनिल ठाकुर को संयोजक और पूर्ण शर्मा को सह संयोजक बनाया गया । सुरेंद्र , जगत राम , अमित , राकेश , चेतन , दीप राम , नीतीश , आनत , देश राज , इत्यादि को कमेटी सदस्य चुना गया ।
शिमला नागरिक सभा वार्ड कमेटी ने वार्ड में आ रही पीने के पानी की समस्या , कूड़े की बढ़ी हुई कीमतों , सिवरेज सेस , मकान के नियमितकर्ण को लेकर आंदोलन को रणनीति तैयार की गई।
नागरिक सभा अपर कैथू के संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से बीते चार साल नगर निगम शिमला में बीजेपी ने पूरे शिमला को बदहाल करने का काम किया है , पानी , बिजली , कूड़े के बिलों में भारी वृद्धि की गई है जिसके चलते लोगों की रोजमर्रा काफी मुश्किल हो गई है ।