पंडोह के पास डयोड में मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत, 20 यात्री घायल

पंडोह

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह के पास डयोड में मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी* से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जा रहा है, जबकि कुछ घायलों को पंडोह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। हादसा करीब पौने एक बजे हुआ है।