भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 9 अप्रैल को हिमाचल दौरा,विधानसभा से पीटरहॉफ तक होगा रोड शो, स्वागत को भाजपा तैयार

शिमला
भाजपा जिला शिमला, महासू और सोलन की जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, 2017 के प्रत्याशियों की बैठक हुई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 9 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर आएंगे व 10 अप्रैल को वो सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को नड्डा बिलासपुर से दिल्ली लौटेंगे।
उन्होंने कहा कि चार राज्यों की भव्य जीत के बाद नड्डा अपने प्रदेश में प्रथम बार आ रहे है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।
कश्यप ने कहा की जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन समारोह पीटरहॉफ में आयोजित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह नगर निगम चुनावों और विधान सभा चुनावों का आगाज होगा, इस दिन 15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अप्रैल को अन्नाडले उतरेंगे और भाजपा कार्यकर्ता इस दिन विधानसभा से लेकर पीटरहॉफ तक नड्डा के रोड शो में भाग लेंगे।
नड्डा का फूल वर्षा से स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा।
जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ ओपन जीप में आएंगे जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।
इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल में एक मंडल की बैठक में भाग लेंगे।
नड्डा का टूटू, नमहोल, दाड़लाघाट चमाकड़ी पुल में भी भव्य स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य होगा और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन होगा।
उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है जिसको हम हर विधानसभा क्षेत्र में मानने जा रहे है, इस कार्यक्रम में हर विधानसभा में 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दिन भाजपा पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रहीं है।