शिमला
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ विधानसभा से रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाल अलगाव वादी संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू की धमकी का करारा जवाब दिया । पन्नू ने 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान झंडे फहराने की चेतावनी दी है । कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में मंगलवार को निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में एक हजार मीटर लंबे तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए व देश की एकता व अखंडता के विरुद्ध ख़तरा बन रहे पन्नू की दी गई धमकी के विरुद्ध शिमला का रिज मैदान खलिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में तिरंगा यात्रा निकाल पन्नू की धमकी का दिया करारा जवाब, खालिस्तान मुर्दाबाद के गूंजे नारे

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट