टी.बी.उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन में हिमाचल ने देश भर में प्रथम स्थान किया हासिल

शिमला
टी.बी.उन्मूलन कार्यक्रम के प्रोगेमेटिक इंटरवेंशन में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में ”प्रथम स्थान” हासिल करने में सफलता प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है।
टी.बी. उन्मूलन की दिशा में समस्त देशभर में हिमाचल सर्वश्रेष्ठ पायदान पर रहा है । इस उपलब्धि के लिए आज राज्य को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अवार्ड से नवाजा जाएगा ।

टी बी उन्मूलन में बेहतर करने वाले राज्य के 8 जिलों को सिल्वर मैडल एवं 3 जिलों को ब्रोंज मैडल दिया जाएगा ।केंद्रीय टी बी मंडल द्वारा भारत सरकार ने राष्ठ्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी (प्रोग्रामेटिक इंटरवेंशन ) की रैंकिंग की गई है । इस रैंकिंग में देश भर से हिमाचल प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरूस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश संपूर्ण भारत में गत 4 वर्षो से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हर किसी के लिए आइकॉन बनता जा रहा है।