August 12, 2026

राठौर बोले अलगाववादियों पर हो कड़ी कार्रवाई, विक्रमादित्य बोले हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े, शिमला में केवल तिरंगा झंडा ही लहराएगा

शिमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार अलगाववादियों की धमकियों पर कड़ी कारवाई अमल में लाए । उन्होंने कहा कि यह देश प्रदेश और राजनेताओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए धमकी को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में ठोस कदम उठाए जाएं ।
उधर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी मामले पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि भले ही हमारे मुख्यमंत्री के साथ वैचारिक मतभेद हों लेकिन राष्ट्रवाद के मामले पर हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं । विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा जवाब देते हुए कहा कि शिमला हिमाचल प्रदेश व भारत में केवल एक ही झंडा लहराया जाएगा और वह केवल तिरंगा है। विक्रमादित्य ने कहा मुख्यमंत्री तो दूर की बात है,पहले आपको हमारे जैसे राष्ट्रवादी युवाओं से निपटना होगा ।