शिमला
राघव पब्लिक स्कूल घैणी में प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस रंगोत्सव पर छात्र अनेक रंगों से सराबोर हुए।रंगों से सजे विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह चरम सीमा पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर खूब होली खेली। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा द्वारा बच्चों को इस पावन पर्व को मनाने का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अनेक रंग आपस में मिलकर खिल जाते हैं उसी प्रकार मिल जुल कर रहने से मनुष्य के हृदय में प्रेम भाव जागृत होता है और चेहरे खिल उठते हैं । इस अवसर पर प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा ने देश व प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं व बधाई संदेश दिया
राघव पब्लिक स्कूल घैणी ने हर्षोल्लास से मनाया होली पर्व, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट