August 13, 2026

मुख्यमंत्री ने आइजीएमसी पहुंचकर जाना पथराव में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज आईजीएमसी पहुंचकर शिमला शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।