शिमला जिले में 12 से 14 वर्ष के 36116 बच्चों को आज से लगेगी वैक्सीन

शिमला
कोरोना से बचाव के लिए जिले में आज से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।स्वास्थ्य विभाग हर एक ब्लॉक के स्कूलों में इस टीकाकरण को अंजाम देगा । सी.एम.ओ डॉ सुरेखा चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई । विभाग के अनुसार जिले में 36116 बच्चों का टीकाकरण बुधवार से आरंभ होगा ।