September 26, 2026

वी वांट पॉलिसी की मांग के साथ विधानसभा के बाहर गरजे हजारों आउटसोर्स कर्मी, सीएम के नीति बनाए जाने के आशवासन के बाद हुए शांत

शिमला

हिमाचल प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मियों ने सोमवार को पॉलिसी बनाए जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव कर आउटसोर्स कर्मियों की सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर रोष प्रकट कर रेलवे बोर्ड सड़क पर रोष पूर्वक सड़क पर बैठ गए उसके बाद आउटसोर्स कर्मियों का काफिला वी वांट पॉलिसी के नारों के साथ विधानसभा घेराव की ओर बढ़ा।
इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा से बाहर आकर आउटसोर्स हुजूम को संबोधित करते हुए कानूनी बारीकियों का जिक्र कर सरकार द्वारा इस संबंध में समाधान की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व बोर्डों और निगमों में कार्यरत करीब 30 हजार आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार नीति बनाई जाने को लेकर काम कर रही है और इस संबंध में एक कमेटी भी गठित गई है और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री द्वारा आउट सोर्स कर्मियों को आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मी जय श्रीराम के नारे लगाने लगे । इस दौरान प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि उन्हें सीएम द्वारा बातचीत के लिए बुलाया गया था और सीएम ने शोषण झेल रहे हजारों कर्मचारियों को उनकी मांग पूरा किए जाने का भरोसा दिया है।