नगर निगम शिमला का चुनाव रोस्टर जारी, 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

शिमला

नगर निगम शिमला के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं है । शुक्रवार को शिमला जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए रोस्टर जारी कर दिया है । इस बार नगर निगम शिमला के चुनावी रोस्टर में 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं । नगर निगम शिमला के परसीमन प्रक्रिया के बाद अब वार्डों की कुल संख्या 41 हो गई है ।