अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नोफल संस्था ने कोरोनाकाल की महिला जांबाजों को किया सम्मानित

शिमला
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोफल एक उम्मीद संस्था ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया । इस दौरान नोफल संस्था ने उन महिलाओं को सम्मान दिया जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी ।
नोफल संस्था ने आईजीएमसी शिमला में उन महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी, इन महिलाओ को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि एच.ए.एस नीरज चांदला एवम डॉक्टर जनकराज एम.एस आईजीएमसी शिमला ने शिरकत की ।
इसी तरह संस्था द्वारा एक कार्यक्रम शिमला के कालीबाड़ी हॉल में भी आयोजित किया गया जहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सिकंदर कुमार ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए पत्रकार महिलाओं और सैहब सोसायटी की उन महिलाओ को सम्मानित किया जिन्होंने कोरोना काल में दिन रात अपनी सेवाएं दी । इस अवसर पर नगर निगम शिमला उपायुक्त आशीष कोहली व नगर निगम पूर्व पार्षद रजनी विशेष तौर पे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नोफल संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए संस्था के सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के इस अवसर पर नोफल संस्था ने एक “लीगल सेल” भी बनाया है जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी ।
संस्था ने लीगल सेल की हेड सुमित्रा चंदेल को बनाया है जो आने वाले समय में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करेंगी।