यूक्रेन में फंसे 149 विद्यार्थियों को स्वदेश वापसी का इंतजार, मुख्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सदन में जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में अभी भी प्रदेश के 149 विद्यार्थी फंसे हुए हैं । जबकि 309 विद्यार्थी सकुशल प्रदेश में अपने घरों पर लौट आए हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता से उनसे और उनके परिवारजनों के संपर्क में है और उनकी वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के सहयोग से हर सम्भव प्रयास जारी है ।