राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज हुए विपक्ष ने सदन से किया वाकआउट

शिमला
बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम द्वारा सदन में दिए गए जवाब से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट किया । विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में कई गई घोषणाओं में 70 प्रतिशत घोषणाएं मात्र घोषणाएं ही बनी रहीं उन्हें पूरा नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि सीएम सरकार द्वारा लिए गए ऋण की भी सही जानकारी नहीं दे रहे । इस पर सी एम ने कहा कि पूर्व कॉंग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार से अधिक ऋण लिया है टी इस पर विपक्ष विरोध करने लगा और सदन से वाकआउट कर दिया । जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2012-13 से 2017-18 तक प्रदेश पर 48000 करोड़ कर्ज था, कॉंग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में 28707 करोड़ का ऋण लिया जिसकी ग्रोथ 67 प्रतिशत थी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के इन 4 वर्ष के कार्यकाल में 63200 करोड़ का ऋण लिया जिसका ऋण ग्रोथ 32 प्रतिशत है।