शिमला
राजधानी शिमला के आशियाना रेस्तरां के बाद अब हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने दाड़लाघाट के बाघल होटल में भी हिमाचली थाली की सुविधा का आगाज कर दिया है। अब कांसे की थाली में हिमाचल के परंपरागत व्यंजन सेपु बड़ी, आमला, आलू पल्दा, मदरा राजमा, छूँछ साग, तेलिया माह, चना पनीर मदरा, बाथू खीर, बेदाना और मीठा कद्दू जैसे परम्परागत व्यंजन परोसे जाएंगे।
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप के अनुसार परंपरागत हिमाचली व्यजनों को बढ़ावा देने के मकसद से हिमाचली थाली लांच की गई थी। उन्होंने कहा कि आशियाना और होटल हॉलिडे होम के बाद होटल बाघल में हिमाचली थाली शुरू की गई है और जल्द ही निगम की सभी यूनिट्स में हिमाचली थाली शुरू हो जाएगी।
ही।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल बाघल में हिमाचली थाली शुरू

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन