शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में वक्तव्य देते हुए यूक्रेन में पैदा हुए हालातों पर चिंता जाहिर की, मुख़्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री व रूस के राष्ट्रपति के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सुरक्षित रिहाई के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस संबंध में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सीएम ने आग्रह करते हुए कहा कि जिन भी सदस्यों के पास यूक्रेन मामले को लेकर कोई जानकारी है तो साझा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक सीएम हेल्पलाइन में 60 लोगों ने अपने परिजनों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना पंजीकृत की है। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों की बताई गई संख्या को मात्र अनुमान पर गिनाई गई संख्या करार दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है, उन्होंने प्रश्न किया कि क्या सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है? क्या छात्रों को यूक्रेन से स्वदेश वापसी के लिए सरकार द्वारा निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में उठा यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मुद्दा,जयराम बोले सीएम हेल्पलाइन 1100 में अब तक 60 लोगों ने यूक्रेन में परिजनों के होने की सूचना की पंजीकृत

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन