बजट सत्र : दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार पर विधायकों की जासूसी के लगाए गंभीर आरोप, जयराम बोले सरकार की ओर से इस तरह के नहीं है कोई आदेश

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगत विधायकों किशोरीलाल और चमनलाल के शोकदग्वार के साथ आरम्भ हुआ । पहले दिन वाकआउट करने वाले विपक्ष ने आज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर पुलिस पीएसओ के माध्यम से विधायक नेताओं की जासूसी करवाकर विधायकों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर बनाए रख चुने हुए प्रतिनिधियों के विशेषाधिकार हनन के गंभीर आरोप जड़े। जिस पर सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़े मसलों पर समय समय पर इस तरह की जानकारी के लिए इस तरह के कदम उठाना जरूरी होता है। ऐसे में ये केवल सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि विपक्ष को ऐसा लगता है तो सरकार इसकी गहनता से जांच करवाएगी। सीएम ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस तरह के कोई आदेश नहीं है ।