August 12, 2026

अब पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल खोलने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में फैसले पर लग सकती है फैसले पर मुहर

शिमला
हिमाचल में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में पहली से आठवीं तक स्कूलों को खोलने के निर्णय पर मुहर लग सकती है ।
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग ने प्लान पर तैयारी कर ली है, कोरोना के घटते मामलों के बाद अब प्रदेश में पहली से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने पर विचार किया गया है जिस पर कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उधर प्रदेश में पहले से ही नवीं से बारहवीं कक्षा तक स्कूल खोले जाने की अनुमति है ।