August 12, 2026

राजधानी शिमला में शहर के स्कूली बच्चों को एक फरवरी से 10 फरवरी तक लगेगी दूसरी डोज़

शिमला

राजधानी शिमला के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले 15 से 18 वर्षीय किशोरों को मंगलवार से कोरोना की दूसरी डोज लगनी शुरू होगी । आगामी 10 फरवरी तक शहर के 45 स्कूलों के 10274 किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी ।दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी ।स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर टीकाकरण को अंजाम देंगी ।