मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से की भेंट,176 आशा कार्यकर्ताओं के पद व 50 एम्बुलेंस की स्वीकृति की उठाई मांग

दिल्ली
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट की । भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री से पहाड़ी क्षेत्रों में रेस्पोंस टाइम कम करने के लिए 50 एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने गैर एनयूएचएम घटक के तहत प्रदेश के लिए 176 आशा कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत करने का भी आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रदेश को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे।