हिमाचल में 31 जनवरी तक बढ़ीं कोरोना बन्दिशें, कोविड रिव्यू बैठक में लिया फैसला पूर्व में लागू बंदिशें यथावत रहेंगी जारी

शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य डिजास्टर मैनेजमेंट ने कोविड रिव्यू मीटिंग में पूर्व में जारी हुई 26 जनवरी तक कि तमाम कोरोना बंदिशों को आगामी 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है । ऐसे में कोरोना बंदिशों को लेकर पुराने आदेश यथावत 31 जनवरी तक लागू रहेंगे ।
इसी के साथ 25 जनवरी को स्टेट हुड डे और 26 जनवरी को रिपब्लिक डे कार्यक्रम भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजित होंगे। उधर सभी जिलाधीशों को कोविड संबंधी नवीन निर्देशों को लागू किए जाने के निर्देश जारी हुए हैं ।