मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में 210 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

बिलासपुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर में 210 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में आज जिन परियोजनाओं के शुभारंभ किए गए हैं, उनसे क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय आरंभ होगा। बिलासपुर को उन्नति पथ पर नई ऊंचाई पर पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबिन्द सागर झील में जलक्रीड़ा और अन्य पर्यटन आधारित विकास गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए कुठेड़ा में जल शक्ति उपमंडल और हरलोग में उपतहसील खोली जाएगी। इसी तरह कंदरौर में लोक निर्माण अतिथि गृह, बरमाणा में पीएचसी और जबलयाना में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर इन सुविधाओं से बिलासपुर के विकास को बल मिलेगा और जनता को काफी राहत मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के कंदरौर में जनसभा को भी संबोधित किया।