नवम्बर से दिसम्बर तक 2,266 अंतराष्ट्रीय पर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, यात्रियों की 95% ऑक्यूपेंसी से चहका रेलवे विभाग…दो लोगों में मिले डेल्टा वेरियंट के लक्षण

शिमला
नव वर्ष के सेलिब्रेशन को लेकर पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं ।खास यह है कि पर्यटक यात्री शिमला के रुख के लिए रेल से यात्रा को तवज्जो दी रहे हैं । कालका शिमला ट्रैक पर रोजाना 7 रेलें रोजाना 95 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ आ जा रही हैं । इस बीच रेलवे विभाग द्वारा कोविड नियमों की अनुपालना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उधर सरकारी स्पोकपर्सन के अनुसार बीते 20 नवम्बर से अब तक 2266 अंतराष्ट्रीय पर्यटक हिमाचल पहुंचे हैं । जिनमें 1911 यात्रियों की RTPCR टेस्टिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया गया । स्पोकपर्सन के अनुसार जिला मंडी की 32 वर्षीय महिला और हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय पुरुष में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के लक्षण मिले हैं ।
उधर उत्तर रेलवे स्टेशन शिमला अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने सभी यात्रियों से मास्क पहनने व कोविड की अनुपालना किए जाने की अपील की है।