अर्की/दाड़लाघाट
कोरोना के बाद ओमिक्रोन की दस्तक के बीच बसों में ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने की तमाम सरकारी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। ओवरलोडिंग से सवारियों को जहां अनेकों दुष्वारियों से दो चार होना पड़ता है तो वहीं कभी कभी सवारियों की जान पर भी बन आती है।
ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की वाया पारनू होकर चलने वाली बुघार-शिमला बस में ओवरलोडिंग के चलते स्कूली छात्रा के दम घुटने की स्थिति पैदा हो गई। ठूंस-ठूंस कर भरी बस में छात्रा को सांस की समस्या हो गई। छात्रा को चक्कर आने के कारण तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा।
कंसवाला हाई स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दिव्या ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि बस में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि उसे सांस आने में तकलीफ होने लगी थी, उसका दम घुटने लगा था चक्कर आने के बाद वह अचानक गिर पड़ी।
उधर दिव्या के पिता रूपलाल ठाकुर ने कहा कि बच्चों को ओवरलोडिंग के चलते अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इलाके में पहले भी ऐसी अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं। रूपलाल ने कहा कि बसों में ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि भविष्य में इस तरह की घटना के लिए HRTC प्रबंधन व चालक-परिचालक जिम्मेवार होंगे। रूपलाल ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम और सरकार से पारनू रुट पर स्कूली बच्चों के लिए अलग से बस चलाए जाने की गुहार लगाई है ।
ओवरलोडिंग के चलते बस में घुटा छात्रा का दम, जाना था स्कूल पहुंची अस्पताल…बुघार-पारनू-शिमला बस में पेश आया मामला

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई