एचआरटीसी बीओडी में फैंसला,अनुबंध पर आएंगे एचआरटीसी पीसमील कर्मचारी
शिमला
प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध के तोहफे से नवाजा है । शिमला में शनिवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह निणर्य लिया गया । इस संबंध में प्राथमिक चरण में रिक्त पदों पर अनुभव रखने वाले पीसमील कर्मी को अनुबंध पर लिया जाएगा जबकि सितंबर 2022 तक सभी पीसमील कर्मी अनुबंध पर ले लिए जाएंगे। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के अनुसार निदेशक मंडल की बैठक में एचआरटीसी के 989 पीसमील को अनुबंध पर लेने का निणर्य लिया गया है। परिवहन मन्त्री के अनुसार प्राथमिक चरण में निगम में रिक्त पदों के अनुसार पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 5 साल सेवाएं दे चुके व आई.टी.आई डिप्लोमा धारक और नॉन आई.टी.आई व 6 साल तक सेवाएं दे चुके कर्मियों को अनुबंध पर लिया लिया जा रहा है। निगम के पास प्रदेश भर में एक दिसम्बर तक कुल 663 पद खाली हैं और निगम में 755 पीसमील कर्मी अनुबंध पर लिए जाने के लिए योग्यता पूरी करते हैं। ऐसे में 755 कर्मियों में 663 कर्मियों को 1–12-21 से अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य बचे हुए 92 व अन्य 69 कर्मचारियों को 31-3-2022 में 161 पद खाली होने पर अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य शेष बचे पीसमील कर्मचारियों को 30 सितम्बर 2022 तक अनुबंध पर ले लिया जाएगा।
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बैठक के उपरांत निगम के हड़ताल पर गए तकनीकी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर अपने काम पर आने की अपील की।
एचआरटीसी बीओडी में फैंसला,अनुबंध पर आएंगे एचआरटीसी पीसमील कर्मचारी

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन