भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक “विजय दिवस” पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक “विजय दिवस” पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 दिसम्बर, 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी।
इस ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों को शत शत नमन।