मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुवाड़ी में हुए सड़क हादसे पर जताया शोक,दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की, की कामना

शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के चुवाड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 2 लोगों की मृत्यु तथा 25 घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की।