शिमला
सी.पी.आई.एम शिमला शहरी कमेटी के द्वारा आज शिमला शहर के कैथू वार्ड से सरकार द्वारा जो जन विरोधी नीतियां लागू की जा रही है जैसे महंगाई, पेट्रोल ,डीजल व रसोई गैस के दामों में जो पिछले दिनों बेताशा बढ़तोरी की गई है।
उससे आम जनता की जिंदगी और बदतर हो गई है सीपीआईएम के द्वारा इसके खिलाफ शिमला शहर के 34 वार्डो में डोर टू डोर प्रचार अभियान शुरू किया गया है।
और जनता को सरकार की हकीकत के बारे में जागरूओ किया जा रहा है इन राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दो के साथ साथ नगर निगम द्वारा जो लोगो के उपर आर्थिक बोझ डाल जा रहा है उसके खिलाफ भी आम लोगो को जागरूक किया जा रहा है ।
नगर निगम भी सारी चीजों का निजीकरण कर रहा है कूड़े, बिजली ,पानी के बिलों में हर साल 10% की बढ़ोतरी की जाती है जो बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है
इसके खिलाफ सीपीआईएम आने वाले समय में व्यापक आंदोलन लड़ेंगी
23 नवंबर तक वार्ड स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रचार प्रसार किया जायेगा और 24 से 25 नवंबर तक 24 घंटे का प्रदर्शन दिन रात शुरू होंगा और उसके बाद इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
शहर में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है इसका अंदाजा इस बात से लगता है हाल ही में जो तेंदुए ने दो बच्चो की जाने ली है इनमे एक ही समानता है की दोनो गरीब बस्ती के बच्चे है और यह पर स्ट्रीट लाइट तक नही है।
शौचालय की व्यवस्था भी नही है प्रशासन और निगम का इसकी तरफ़ कोई ध्यान नही है इन तमाम मुद्दों को लेकर सीपीआईएम 24 ओर 25 नवंबर को व्यापक आंदोलन करेंगी और सीपीआईएम जनता से अपील करती है इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है हम सबको किसान आंदोलन से सीख लेने की जरूरत है की अगर इन नीतियों को जनता के पक्ष में तब्दील करना है तो व्यापक एकता कायम करके ही संभव है जो किसानों ने कर दिखाया है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट