तवी मोड़ से फरार कैदी को पुलिस ने तारादेवी जंगल में धर दबोचा, पुलिस के चेहरे पर लौटी रौनक

शिमला
शिमला के टूटू के साथ लगते तवी मोड़ से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कंडा जेल के कैदी को आज पुलिस ने तारादेवी के जंगल में धर दबोचा। यहां बता दें कि बुधवार को पुलिस धारा 302 के मुलजिम ठियोग निवासी ढाडी राम को कंडा जेल से चक्कर कोर्ट पेश करने ले जा रही थी इस दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर सड़क किनारे कूद कर भागने में कामयाब रहा था । जिसके बाद पुलिस की भारी किरकरी हुई और पुलिस एक बार फिर एक्टिव हुई और शुक्रवार को फरार कैदी को गिरफ्त में लेने में कामयाब रही।