शिमला
ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला के आठवीं व नवीं कक्षा के छात्रों के दर्जनों अभिभावकों ने परीक्षाओं व अन्य मुद्दों पर छात्र अभिभावक मंच के बैनर तले स्कूल के बाहर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा,कशिश राणा,अरुणा चावला,प्रीति पुण्टा,रितिका,कुसुमलता राणा,शिखा नाग सहित दर्जनों अभिभावक शामिल रहे। इसके बाद अभिभावक स्कूल प्रिंसिपल से मिले व वार्षिक परीक्षाओं के संदर्भ में दो घण्टे तक बैठक की।
छात्र अभिभावक मंच के संयोजक व ऑकलैंड हाउस स्कूल पीटीए सदस्य विजेंद्र मेहरा ने बताया कि 14 नवम्बर के बाद आठवीं व नवीं कक्षा की होने वाली वार्षिक परीक्षाएं अब पच्चीस नवम्बर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दस दिसम्बर तक चलेंगी। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए हर परीक्षा के मध्य एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए तय पाठयक्रम में कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब स्कूल में पाठयक्रम का पुनरीक्षण,परिशोधन व रिवीजन करवाया जाएगा। कक्षाओं व परीक्षाओं के दौरान छात्रों की शारीरिक दूरी व स्वास्थ्य सुरक्षा का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि कोई भी छात्र कोरोना से पीड़ित न हो।

More Stories
शिक्षा नीति में बदलाव की ओर हिमाचल सरकार,अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर
स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें उपायुक्त : मुख्यमंत्री
सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडर, ममलीग उप-तहसील बनेगी तहसील: मुख्यमंत्री